छोटी गंडक में मत्स्य बीज का संचय:कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चार घाटों पर छोड़े मत्स्य बीज
देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत छोटी गंडक नदी के पकहा, बघौच, सोनौला रामनगर और हेतिमपुर घाटों पर भारतीय मेजर कार्प प्रजाति के मत्स्य बीज का संचय किया। प्रदेश सरकार की इस पहल का उद्देश्य नदी में मछलियों की उपलब्धता बढ़ाना, जलीय जैव विविधता का संरक्षण करना और मछुआरों की आजीविका को मजबूत बनाना है। कृषि मंत्री ने कहा कि नदियों को स्वच्छ रखना और मत्स्य संपदा का संरक्षण करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से जलीय संसाधनों को सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित यह कार्यक्रम मछलियों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसर सृजित करने में भी सहायक होगा। उपनिदेशक मत्स्य बृजेश कुमार ने बताया कि मत्स्य संपदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए विभाग पिछले चार वर्षों से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, मत्स्य विभाग के अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)