मुरादाबाद में इंटर हाउस खेल प्रतियोगिता:फुटबॉल और खो-खो में टोपाज हाउस ने मारी बाजी,तीन दिन चला कम्पटीशन

Nov 05, 2026 - 12:51
0
मुरादाबाद में इंटर हाउस खेल प्रतियोगिता:फुटबॉल और खो-खो में टोपाज हाउस ने मारी बाजी,तीन दिन चला कम्पटीशन
मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय इंटर हाउस खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन जूनियर और मिडिल विंग के विद्यार्थियों के बीच फुटबॉल और खो-खो के मुकाबले हुए। टोपाज हाउस ने दोनों खेलों में खिताब अपने नाम किए। मिडिल विंग बालक वर्ग फुटबॉल के पहले सेमीफाइनल में टोपाज हाउस ने एमरल्ड हाउस को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में रूबी हाउस ने सैफायर हाउस को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में टोपाज हाउस ने रूबी हाउस को 3-2 से हराकर ट्रॉफी जीती। जूनियर विंग फुटबॉल में रूबी हाउस ने एमरल्ड हाउस को 2-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में एमरल्ड हाउस ने टोपाज हाउस को हराया। फाइनल में टोपाज हाउस ने एमरल्ड हाउस को हराकर खिताब अपने नाम किया। मिडिल विंग बालिका वर्ग खो-खो के फाइनल में टोपाज हाउस ने एमरल्ड हाउस को 3 मिनट 40 सेकंड में हराकर ट्रॉफी जीती। समापन समारोह में प्रधानाचार्य मोहम्मद अहसन ने विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के आयोजन में खेल प्रशिक्षक शाहवेज अली, आरपी सिंह, हुमाम अहमद, कीर्ति बाजपेयी, नासिर हुसैन और सावन देओल का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User