विवाहिता का शव घर में फंदे पर मिला:दो साल पहले हुई थी शादी, 10 महीने का बेटा है
औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के तर्रई गांव में शुक्रवार को विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। विवाहिता की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। दो साल पहले हुई थी शादी मृतका की पहचान ईश्वर्या कुमारी (25) के रूप में हुई है। वह ओमनारायन की पत्नी थीं। करीब दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनका 10 माह का बेटा अक्षित है। पिता को शाम 5 बजे मिली सूचना ईश्वर्या के पिता जुगल किशोर हज्जी का पूर्वा गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव जमीन पर रखा हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)