प्रदेश अध्यक्ष से मिले महानगर के व्यापारी:सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ की टीम पंकज चौधरी से मिली,संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
गोरखपुर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ महानगर गोरखपुर की टीम ने महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान व्यापारियों के हितों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। इस अवसर पर महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, सुशील अग्रहरी, दिलीप जायसवाल, गौरव गुप्ता, मदन अग्रहरि सहित अन्य व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)