प्रतापगढ़ में 107 साल पुराना भरत मिलाप:रात 10 बजे चार दल निकालेंगे शोभायात्रा, भोर तक निकलेंगी श्रीराम-भरत मिलाप की झांकियां

Oct 22, 2026 - 20:31
0
प्रतापगढ़ में 107 साल पुराना भरत मिलाप:रात 10 बजे चार दल निकालेंगे शोभायात्रा, भोर तक निकलेंगी श्रीराम-भरत मिलाप की झांकियां
प्रतापगढ़ में 107 साल पुराने ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के लिए पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया है। चौक घंटाघर से चिलबिला रोड तक रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक लाइटों से बाजार जगमगा रहे हैं। भरत चौक और घंटाघर की विशेष सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। देर रात से शुक्रवार भोर तक चलने वाले इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। श्रीरामलीला समिति के संरक्षक रोशनलाल के अनुसार, भरत मिलाप की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार रात करीब 10 बजे विभिन्न दल अपने निर्धारित स्थलों से गाजे-बाजे के साथ निकलेंगे। ये दल शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए शुक्रवार भोर में भरत चौक पहुंचेंगे। यहां भगवान श्रीराम और भरत का ऐतिहासिक मिलाप होगा। आयोजन में श्रीराम दल गोपाल मंदिर, भरत दल चौक बजाजा रोड, हनुमान दल ठठेरी बाजार और लवकुश दल मकंद्रूगंज से निकलेगा। सभी दलों के साथ आकर्षक झांकियां भी शहर में भ्रमण करेंगी। चौक घंटाघर की सजावट बनी आकर्षण भरत मिलाप को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। चौक घंटाघर और भरत चौक पर विशेष सजावट की गई है। आयोजन को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। देर रात तक शहर में धार्मिक उत्सव का माहौल रहेगा। 7 जोन और 47 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र भरत मिलाप को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहर का भ्रमण कर चौक घंटाघर सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन और 47 सेक्टर में बांटकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति की टीमें भी सक्रिय रहेंगी। प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस निगरानी रखेगी, ताकि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User