संभल में घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी:शहर में विजिबिलिटी 25 मीटर, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पारा; AQI 149 पहुंचा
संभल शहर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। संभल का AQI पर्पल जोन में 246 दर्ज किया गया, घंटेभर के बाद 149 दर्ज किया गया। चंदौसी शहर में विजिबिलिटी 80 मीटर और गंगा किनारे के गुन्नौर इलाके में 150 मीटर दर्ज की गई। चंदौसी में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहा। गुन्नौर में आसमान में सूरज दिखाई दिया। आज कोहरा अधिक होने के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगे हैं। देखिए 3 तस्वीरें… रविवार को संभल में 40 मिनट बारिश हुई थी। इसके बाद सोमवार को तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इस हफ्ते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह 8 बजे संभल का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। शाम को तापमान 6 डिग्री गिरने की बात कही गई है। सजल कुमार ने कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो गया है। 8 दिन पहले कोहरा दिखा था। अब कोहरा लगातार घना हो रहा है और ठंड भी बढ़ रही है। लोगों ने सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। कोहरा और ओस गेहूं की फसल की तैयारी कर रहे किसानों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इस साल संभल जिले में सामान्य से 102% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 31 अक्टूबर तक 1,330.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 696.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। रविवार को 2 मिलीमीटर बारिश हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)