प्रयागराज में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला:घूरपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू की

Nov 13, 2026 - 15:36
0
प्रयागराज में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला:घूरपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू की
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के नीबी गांव में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। ग्रामीणों ने भी युवक को पहचानने से इनकार किया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई लगती है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। युवक के चेहरे पर खून और चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों और गांवों में सूचना भेजी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि युवक के बारे में कोई जानकारी मिलने पर थाने को सूचना दें। थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है और जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User