कर्मचारी नहीं पहुंचा, छात्रवृत्ति बायोमीट्रिक में देरी:मुरादाबाद विश्वविद्यालय में दूसरे कर्मचारी ने दोपहर 12:30 बजे शुरू की प्रक्रिया
मुरादाबाद विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बायोमीट्रिक कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जिम्मेदार कर्मचारी के कार्यालय नहीं पहुंचने से प्रक्रिया दोपहर 12:30 बजे शुरू हो सकी।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र तय समय पर विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंचे थे। छात्रवृत्ति का फॉर्म पूरा करने के लिए बायोमीट्रिक कराना जरूरी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए कार्यालय में व्यवस्था की थी।
बायोमीट्रिक की जिम्मेदारी संभालने वाला कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस वजह से सुबह से कार्यालय में छात्रों की भीड़ जुट गई और प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। कई छात्र घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
दोपहर तक इंतजार के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दूसरे कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद 12:30 बजे से बायोमीट्रिक शुरू हुई।
कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि दोपहर में वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। इसके बाद बायोमीट्रिक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)