प्रयागराज में वलीमे में पहुंचे अनंत सिंह:सदस्यता खत्म करने के नोटिस पर बोले- ये सब होता रहता है

Nov 07, 2026 - 13:29
0
प्रयागराज में वलीमे में पहुंचे अनंत सिंह:सदस्यता खत्म करने के नोटिस पर बोले- ये सब होता रहता है
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह शनिवार शाम प्रयागराज पहुंचे। रात करीब 8 बजे वह रेल गांव स्थित स्पंदन गेस्ट हाउस में आयोजित रिसेप्शन में शामिल हुए। वह अपने पुराने दोस्त पप्पू सलमान के बेटे के वलीमे की दावत में पहुंचे थे। करीब एक घंटे तक रुकने के बाद वहां से रवाना हो गए। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे राजनीतिक और मौजूदा घटनाक्रम पर सवाल पूछे। विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग से जुड़े नोटिस पर उन्होंने कहा- ये सब होता रहता है। दोस्त के बेटे के वलीमे में शामिल हुए अनंत सिंह शनिवार शाम प्रयागराज पहुंचे थे। रात करीब 8 बजे वह रेल गांव स्थित स्पंदन गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उनके पुराने दोस्त पप्पू सलमान के बेटे का वलीमा था। अनंत सिंह ने समारोह में शामिल होकर दोस्ती निभाई। करीब एक घंटे तक रुकने के बाद वह वहां से चले गए। अनंत सिंह के पहुंचने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लोगों में उन्हें देखने की उत्सुकता रही। पत्रकारों ने उनसे राजनीति और मौजूदा घटनाक्रम को लेकर सवाल पूछे। हालांकि, वह बातचीत से बचते नजर आए और किसी सवाल पर विस्तार से जवाब नहीं दिया। सदस्यता के नोटिस पर बोले- ये सब होता रहता है पत्रकारों ने विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग से जुड़े मामले पर भी सवाल किया। उनसे विधानसभा अध्यक्ष की ओर से नोटिस जारी किए जाने पर प्रतिक्रिया मांगी गई। इस पर अनंत सिंह ने चलते-चलते कहा, 'ये सब होता रहता है।' इसके बाद वह बिना कोई विस्तृत प्रतिक्रिया दिए रवाना हो गए। प्रयागराज में उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। वह निजी समारोह में शामिल होने आए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User