पत्नी का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का आरोप:कानपुर देहात में पति बोला- तलाक नहीं हुआ, फिर भी दूसरी शादी कराई गई

Nov 16, 2026 - 14:08
0
पत्नी का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का आरोप:कानपुर देहात में पति बोला- तलाक नहीं हुआ, फिर भी दूसरी शादी कराई गई
कानपुर देहात में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि पत्नी से उसका कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है। इसके बावजूद उसे बहला-फुसलाकर दूसरी शादी करा दी गई। वहीं रसूलाबाद पुलिस का कहना है कि मामला कन्नौज जिले का है। महिला को पहले बरामद कर पति के सुपुर्द किया जा चुका है। दरअसल, कन्नौज के तिर्वा स्थित अशोक नगर निवासी आलोक सक्सेना ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी प्रीति के लापता होने और धर्म परिवर्तन कर निकाह कराए जाने की शिकायत की है। आलोक के मुताबिक, करीब छह महीने पहले उसकी 29 वर्षीय पत्नी की इंस्टाग्राम के जरिए समीर पुत्र चांद बाबू और हाजी फैजान खान से पहचान हुई थी। आरोप है कि दोनों ने पैसे, नौकरी, मकान और बेहतर जिंदगी का लालच देकर पत्नी को अपने प्रभाव में ले लिया। बहन के घर जाने का कहकर निकली, फिर नहीं लौटी आलोक का आरोप है कि 4 मई 2026 को दोपहर 1:13 बजे पत्नी अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में उसे पता चला कि पत्नी का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम युवक से निकाह करा दिया गया है। पीड़ित के मुताबिक, दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। उसने आरोपियों पर परिवार को धमकाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। वहीं, रसूलाबाद थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि मामला कन्नौज जिले का है। जांच में सामने आया कि पति शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसके चलते महिला किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई थी। पुलिस ने महिला को बरामद कर पति के सुपुर्द भी किया था, लेकिन विवाद के बाद वह दोबारा चली गई। थाना प्रभारी ने बताया- महिला के रसूलाबाद क्षेत्र में होने की जानकारी पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था, लेकिन शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User