संभल में 24 से 26 अक्टूबर तक प्रांतीय आर्य महासम्मेलन:26 को आएंगे बाबा रामदेव, 51 कुंडीय यज्ञ के साथ तीन दिवसीय आयोजन

Oct 21, 2026 - 18:41
0
संभल में 24 से 26 अक्टूबर तक प्रांतीय आर्य महासम्मेलन:26 को आएंगे बाबा रामदेव, 51 कुंडीय यज्ञ के साथ तीन दिवसीय आयोजन
संभल में युवाओं को दुर्व्यसनों, अंधविश्वास और पाखंड से दूर रखने के उद्देश्य से संभल जिले के बबराला में 24 से 26 अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रांतीय आर्य महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में योगगुरु स्वामी रामदेव बाबा, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और क्रांतिकारी संत स्वामी सच्चिदानंद शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान प्रतिदिन योगाभ्यास, 51 कुंडीय यज्ञ और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। समापन अवसर पर 26 अक्टूबर को स्वामी रामदेव पहुंचेंगे। सुबह योग, फिर विश्व कल्याण के लिए यज्ञ कार्यक्रम संयोजक स्वामी धर्मानंद सरस्वती ने बुधवार शाम 5 बजे बताया कि महासम्मेलन में प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद सुबह 8 से 10 बजे तक 51 कुंडीय यज्ञ में विश्व कल्याण के लिए आहुतियां दी जाएंगी। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उत्तर प्रदेश प्रांतीय आर्य सभा के अध्यक्ष आचार्य स्वदेश भी तीनों दिन सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। युवाओं को जागरूक करना सम्मेलन का उद्देश्य स्वामी धर्मानंद सरस्वती ने कहा कि आज युवाओं को अलग-अलग तरीकों से भटकाया जा रहा है। उन्हें जागरूक करना और गलत रास्तों पर जाने से रोकना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि युवा ढोंग, पाखंड और अंधविश्वास में न फंसें तथा दुर्गुणों और दुर्व्यसनों से दूर रहकर निश्चल, निष्कपट और निर्व्यसनी जीवन अपनाएं। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं में अच्छे संस्कार और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। डीएम-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा महासम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय बहजोई से करीब 17 किलोमीटर दूर गुन्नौर तहसील के बबराला स्थित बाबूराम सिंह भाय सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट को लेकर जानकारी ली। वीआईपी आगमन के लिए कार्यक्रम स्थल पर दो हेलीपैड भी बनाए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User