पत्नी से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग:गोरखपुर में शरीर पर पेट्रोल डाला, जिला अस्पताल में एडमिट
गोरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला… पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के रुद्रपुर में कोइलगढ़ थाना निवासी संतोष यादव गोरखपुर में शाहपुर थाना अंतर्गत काशीपुर में रहते हैं। सोमवार को शाम करीब 5 बजे पत्नी से विवाद के बाद मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लिया और तड़पने लगे। आसपास मौजूद लोगों में अफरा- तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में संतोष बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस आग लगाने की असली वजह और आगे की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले ही पत्नी से मारपीट के मामले में FIR दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)