पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकता की शपथ ली:राष्ट्रीय एकता दिवस पर SP कार्यालय और रिजर्व पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम
औरैया में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय और रिजर्व पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रमों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। देखें, 4 तस्वीरें… रिजर्व पुलिस लाइन में रिजर्व इंस्पेक्टर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति निष्ठा से अपने कर्तव्य निभाने और देश की एकता मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि औरैया पुलिस उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)