‘आजादी को नमन’ कार्यक्रम:नव अभियान पत्रिका का विमोचन, SP श्रद्धा पांडेय सहित 20 विभूतियां सम्मानित

Oct 31, 2026 - 11:58
0
‘आजादी को नमन’ कार्यक्रम:नव अभियान पत्रिका का विमोचन, SP श्रद्धा पांडेय सहित 20 विभूतियां सम्मानित
जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ कार्यालय में ‘आजादी को नमन’ कार्यक्रम के अवसर पर ‘प्रखर अभ्यर्थना पत्रिका’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के वित्त नियंत्रक पवन कुमार ने विमोचन किया। पवन कुमार और कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा पांडेय को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वसुधा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा केंद्रीय आयुर्वेद संस्थान, इंदिरानगर के प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. संजय कुमार, समाजसेवी सुनील कुमार त्यागी, डॉ. ऋतु सक्सेना, अर्पणा मिश्रा, संजीव गर्ग, भारत सिंह बिष्ट, रामनरेश बाजपेयी, सुरेंद्र मोहन, मृदुल, जीसी श्रीवास्तव, दिलीप कुमार सक्सेना, विशाल सोनकर, वीरेंद्र वर्मा, सुधीर तिवारी और अलंकार गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय और कार्यकारी महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि कर्मचारी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली विभूतियों को सम्मानित करना गौरव की बात है। कार्यक्रम में सुरेंद्र श्रीवास्तव, रश्मिकुमार ठाकुर, अमित जरे, आर्य सिंह और संजीव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User