पुलिस ने युवक को 6.79 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा:इज्जतनगर में आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहा था; चोरी, मारपीट और धमकी के मुकदमे भी दर्ज
बरेली में इज्जतनगर थाना पुलिस ने 21 नवंबर को एक युवक को 6.79 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, वह स्मैक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था।
पुलिस टीम विलयधाम से लालपुर चौराहे की ओर गश्त कर रही थी। अहिलादपुर चौराहे से मोहरनिया गांव जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास एक युवक बैठा दिखा। टॉर्च की रोशनी डालकर पूछताछ करने पर वह घबरा गया। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
तलाशी में उसकी पैंट की दाहिनी जेब में रखी सफेद पन्नी से 6.79 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद इमरान (28), निवासी महेशपुरा, थाना सीबीगंज बताया। पुलिस के अनुसार, उसने स्मैक किसी अनजान व्यक्ति से खरीदने की बात कही। वह इसे बेचकर अपना गुजारा करना चाहता था।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी के मामले में पहले जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, किला थाने में उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं।
इज्जतनगर पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)