पंजाब में राजनीतिक भूचाल, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी
पंजाब में राजनीतिक भूचाल, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई धन शोधन और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। जांच एजेंसी ने कई शहरों में फैले ठिकानों पर तलाशी ली और कई कंपनियों व कारोबारियों को जांच के दायरे में लिया है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आम आदमी पार्टी पर भी सवाल उठने लगे हैं।