महराजगंज में छह साल की बच्ची की मौत का मामला:डीएम को ज्ञापन सौंपा, फास्ट ट्रैक सुनवाई और परिवार को सहायता देने की मांग

Nov 25, 2026 - 14:34
0
महराजगंज में छह साल की बच्ची की मौत का मामला:डीएम को ज्ञापन सौंपा, फास्ट ट्रैक सुनवाई और परिवार को सहायता देने की मांग
महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र की ग्रामसभा रुद्रपुर में छह साल की बच्ची की मौत के मामले में परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। सदस्य प्रांतीय परिषद भाजपा उत्तर प्रदेश धर्मनाथ खरवार ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. को ज्ञापन सौंपा। इसमें मामले की उच्चस्तरीय निगरानी और जल्द कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। बच्ची जनजाति-दलित समाज से थी। ज्ञापन में कहा गया कि घटना से समाज में आक्रोश और दुख है। मांग की गई कि मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और दोष साबित होने पर कानून के तहत अधिकतम सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा देने की मांग की गई। संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया में देरी रोकने का भी आग्रह किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि मांग प्रतिशोध के लिए नहीं, बल्कि बच्ची को न्याय दिलाने और परिवार को सम्मान, सुरक्षा व शासन का सहयोग दिलाने के लिए है। जिलाधिकारी ने परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मदन राजभर, छागुरु, प्रदीप गौड़, आशीष सिंह, दिनेश गौड, मयंक मणि त्रिपाठी और अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User