दिल्ली- कैफे में युवती से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार:3 आरोपी फरार; कैफे बंद होने के दोबारा खोला, शराब पार्टी के बाद वारदात का आरोप
दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक कैफे में 22 साल की युवती से गैंगरेप मामले में साथ में काम करने वाली दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन अन्य सहकर्मी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पीड़िता छह आरोपियों के साथ कड़कड़डूमा इलाके के एक मॉल में स्थित कैफे में काम करती है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात प्रीत विहार स्थित कैफे बंद होने के बाद पीड़िता और उसके छह सहकर्मी वहां पार्टी करने के लिए रुके थे। कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो गया था, लेकिन एक कर्मचारी के पास चाबी होने के कारण उसे दोबारा खोला गया। इसके बाद सभी ने पार्टी की और शराब पी। सुबह करीब 3:30 बजे सभी वहां से चले गए। पीड़िता का आरोप है कि पार्टी के दौरान दो पुरुष सहकर्मियों ने उसके साथ रेप किया। उसने अन्य महिला साथियों पर भी इस घटना में मदद और समर्थन करने का आरोप लगाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)