कोलंबिया के सुपरमार्केट में 20 लोग बंधक:कैश वैन लूटने पहुंचे बदमाश पुलिस से बचने अंदर घुसे; एयरपोर्ट पर 45 मिनट उड़ानें रोकीं

Nov 25, 2026 - 09:08
0
कोलंबिया के सुपरमार्केट में 20 लोग बंधक:कैश वैन लूटने पहुंचे बदमाश पुलिस से बचने अंदर घुसे; एयरपोर्ट पर 45 मिनट उड़ानें रोकीं
कोलंबिया के कार्टाजेना शहर में मंगलवार को कुछ बदमाशों ने 20 लोगों को बंधक बना लिया। रॉयटर्स के मुताबिक, बदमाशों ने सुबह करीब 8 बजे सुपरमार्केट में घुसकर कैश लेकर जा रही बख्तरबंद गाड़ी को लूटने की कोशिश की थी। इस दौरान सुरक्षा कैमरों पर नजर रख रहे कर्मचारियों ने पैनिक बटन दबाकर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर बदमाश सुपरमार्केट में घुस गए। यहां उन्होंने लोगों को बंधक बना लिया। इस बीच, बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते शहर के राफेल नुनेज एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक विमानों की लैंडिंग रोक दी गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें… 20 लाख डॉलर और दो सुरक्षा गाड़ियां मांगीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों ने 20 लाख डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपए), दो बख्तरबंद गाड़ियां और सुरक्षित रास्ता देने की मांग की। वे कार्टाजेना से करीब 130 किलोमीटर दूर बैरेंक्विला शहर जाना चाहते थे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में हथियारबंद और चेहरे ढके बदमाश सुपरमार्केट में घुसते दिखाई दिए। कुछ तस्वीरों में बंधक बने लोग कुर्सियों पर बैठे दिखे। उनके हाथ बंधे हुए थे और बदमाश हथियार लेकर उनके पीछे पहरा दे रहे थे। 5 बुजुर्ग महिलाओं को छोड़ दिया राष्ट्रपति अबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने पहले बताया था कि बदमाशों ने 30 लोगों को बंधक बनाया है। इनमें से 5 बुजुर्ग महिलाओं समेत 10 को छोड़ दिया गया। बाकी लोगों को छुड़ाने के लिए पुलिस और सेना के जवानों के साथ खास सुरक्षा टीमें भी तैनात किए गए। रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने सुपरमार्केट और आसपास के इलाके को घेर लिया है। पास की इमारतों की छतों पर भी हथियारबंद जवान तैनात किए गए। सुपरमार्केट चलाने वाली कंपनी ग्रुपो एक्सिटो ने बयान जारी कर कहा कि लोगों की जान और उनकी सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है। कंपनी ने बताया कि मामले को संबंधित सरकारी एजेंसियां संभाल रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User