दिव्यांगों ने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी के खिलाफ किया प्रदर्शन:चंदौली कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Nov 25, 2026 - 14:34
0
दिव्यांगों ने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी के खिलाफ किया प्रदर्शन:चंदौली कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
चंदौली जिले के दिव्यांगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह को निलंबित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं बैठते और फोन करने पर भी बात नहीं करते। दिव्यांगों ने डीएम शैलेश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिकारी को निलंबित नहीं किया गया तो वे लामबंद होकर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अजय बहादुर सिंह ने बताया कि दिव्यांग अपनी मांगों को लेकर लगातार जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में अंत्योदय कार्ड, बिजली बिल माफी और पेंशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। कार्यालय जाने पर नहीं मिले अधिकारी अजय बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि दिव्यांग कई बार जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी के कार्यालय पहुंचे, लेकिन रत्नेश कुमार सिंह वहां नहीं मिले। फोन करने पर भी उन्होंने बात नहीं की। इससे परेशान होकर दिव्यांगों ने जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्याएं रखने का फैसला किया। सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिव्यांगों की शिकायत पर जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं को सभी मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। संबंधित अधिकारी उनसे संपर्क कर समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रदर्शन के दौरान सत्य प्रकाश, अब्दुल कयूम, महाराजी देवी, शिवमंगल, बृजेश कुमार, राधेश्याम, मीना और राजकुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User