रामपुर में 36 घंटे में डायरिया के 28 मरीज भर्ती:एक वार्ड भरा, अस्पताल ने 15 से 20 अतिरिक्त बेड तैयार किए
रामपुर में बदलते मौसम के साथ डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।बुधवार दोपहर 12 बजे तक बीते 36 घंटे के भीतर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डायरिया से पीड़ित 28 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें आठ मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि बाकी मरीजों का अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते जिला अस्पताल का एक वार्ड पूरी तरह भर गया है। महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल अस्पताल में भर्ती होने वाले ज्यादातर मरीज नगर कोतवाली, थाना गंज और थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के शहरी इलाकों से पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। बुधवार सुबह पांच बजे से 11 बजे तक करीब पांच नए मरीज भर्ती किए गए। इससे पहले मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि में भी कई मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल के ईएमओ ने बताया मौसम बदल रहा है खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है कुछ लोग शादी ब्याह में टाइम बे टाइम खाना खाने से भी परेशानी होती है। मरीज समय से अस्पताल पहुंच रहे मरीज थोड़ी सी भी परेशानी होने पर सीधे जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर जांच और उपचार करा रहे हैं। यही वजह है कि डायरिया के लक्षण सामने आने पर मरीज समय से अस्पताल पहुंच रहे हैं। जहां उनका उपचार हल रहा है। वहीं, जिला अस्पताल में ओपीडी सेवाएं दे रहे डॉक्टर दशरथ सिंह ने लोगों को बदलते मौसम में खानपान को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग ताजा बना हुआ खाना खाएं और बासी भोजन से पूरी तरह परहेज करें। पानी को गुनगुना करके पिएं। यदि डायरिया की परेशानी अधिक होती है तो सीधे जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर उपचार कराएं, जिससे समय रहते बीमारी का उचित इलाज किया जा सके। फिलहाल जिला अस्पताल प्रशासन मरीजों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त इंतजाम कर रहा है। अस्पताल प्रशासन की नजर यदि डायरिया के मरीज और बढ़ते हैं तो दूसरे वार्ड में तैयार किए गए 15 से 20 अतिरिक्त बेड पर मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन की नजर लगातार मरीजों की संख्या पर बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)