भदोही में वीबी-जीरामजी कर्मचारी संघ ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन:मानदेय में समान वृद्धि नहीं हुई तो 2 दिसंबर से धरना देंगे कर्मचारी

Nov 25, 2026 - 14:34
0
भदोही में वीबी-जीरामजी कर्मचारी संघ ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन:मानदेय में समान वृद्धि नहीं हुई तो 2 दिसंबर से धरना देंगे कर्मचारी
वीबी-जीरामजी कर्मचारी संघ ने मानदेय में समान वृद्धि और मानव संसाधन नीति तय करने की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे काम से विरत रहेंगे और 2 दिसंबर 2026 से धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 16 साल से उनकी मानव संसाधन नीति तय नहीं की गई है। सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और तबादला नीति भी अब तक निर्धारित नहीं हुई है। मौजूदा मानदेय में परिवार की जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने ज्ञापन में अक्टूबर 2026 की खुदरा महंगाई दर 6.09% और थोक महंगाई दर 12.29% बताई। उनका आरोप है कि विभाग की ओर से मानदेय बढ़ाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव में असमानता है, जिसे कर्मचारी स्वीकार नहीं करेंगे। इससे संगठन के सदस्यों में असंतोष है। धरना स्थगित करने के बाद भी नहीं हुआ समाधान संघ के मुताबिक, 28 सितंबर 2026 को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित करने को कहा गया था। संगठन ने आदेश का पालन करते हुए धरना स्थगित कर दिया, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हुआ। 2 दिसंबर से आंदोलन की चेतावनी कर्मचारियों ने समान और सम्मानजनक मानदेय वृद्धि के साथ 16 साल से लंबित मानव संसाधन नीति तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर पर फैसला नहीं होने पर 2 दिसंबर 2026 से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन की होगी। इस मौके पर संतोष कुमार, अनीता, कुसुम, राज नारायण, नरेंद्र कुमार, चंदा देवी, कमला, विकास पांडेय और वीरेंद्र कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User