राजकोट डिमोलिशन ड्राइव के खर्च पर बवाल
गुजरात के राजकोट में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए गए मेगा डिमोलिशन अभियान के बाद अब करोड़ों नहीं बल्कि लाखों रुपये के खानपान और पेयजल खर्च को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम के रिकॉर्ड में चाय, नाश्ता, भोजन और पानी पर करीब 46 लाख रुपये खर्च दिखाए गए हैं। खर्च की राशि सामने आने के बाद स्टैंडिंग कमेटी ने बिल पर रोक लगा दी है और अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।