राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज शाहजहांपुर पहुंचेंगी:स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में परिसर भ्रमण, लोकार्पण और समीक्षा बैठक करेंगी
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज शाहजहांपुर पहुंचेंगी। वह स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में परिसर का भ्रमण और लोकार्पण करेंगी। इसके बाद समीक्षा बैठक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। करीब तीन घंटे रुकने के बाद वह लखनऊ रवाना होंगी। राज्यपाल का हेलिकॉप्टर सुबह 9 बजे रिलायंस पावर प्लांट के हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। सुबह 10 बजे से 10:15 बजे तक उनके आगमन का कार्यक्रम है। वह 11:30 बजे तक परिसर का भ्रमण और लोकार्पण करेंगी। दोपहर 12:30 बजे तक समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक छात्र वार्ता, पुस्तक विमोचन, सिंदूर का पौधा लगाने और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राज्यपाल दिव्य धाम जाएंगी। यह विश्वविद्यालय के लिए संपत्ति दान करने वाले स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती का आश्रम है। फिर आश्रम के ट्रस्ट की ओर से एक होटल में भोजन करेंगी। इसके बाद रिलायंस पावर प्लांट लौटकर लखनऊ रवाना होंगी। राज्यपाल की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ बैठक की। सुरक्षा में सात सीओ, करीब 30 इंस्पेक्टर और दरोगा समेत एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पूरे इलाके पर निगरानी रखी जाएगी।
राज्यपाल के शाहजहांपुर आने पर 3 नवंबर को सुबह 8 बजे से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। यह व्यवस्था कार्यक्रम खत्म होने तक जारी रहेगी। सीतापुर की ओर से NH-30 पर आने वाले भारी वाहनों को गुर्री चौकी पर रोका जाएगा। बरेली की ओर से NH-30 पर आने वाले वाहनों को नगरिया मोड़ चौकी पर रोकेंगे। SH-29 पर फर्रुखाबाद और परशुरामपुरी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पिपरौला चौकी पर रोका जाएगा। शाहाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को थाना सेहरामऊ दक्षिणी की सीमा पर रोकेंगे। राजघाट चौकी से जिला अस्पताल की ओर आने वाले वाहनों को दुर्गा फ्लोर मिल के पास और नहर पुलिया पर रोका जाएगा। क्षेत्राधिकारी यातायात ने वाहन चालकों से तय रूट डायवर्जन का पालन करने और असुविधा से बचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)