आगरा में दीपावली तक साफ रहेगा मौसम:रात के तापमान में गिरावट, मंगलवार सुबह से खिली धूप

Nov 03, 2026 - 08:06
0
आगरा में दीपावली तक साफ रहेगा मौसम:रात के तापमान में गिरावट, मंगलवार सुबह से खिली धूप
आगरा मंगलवार में सोमवार सुबह से धूप खिली हुई है। हालांकि सुबह ठंड का असर रहा। हवा शांत रहने और धूप होने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 8 नवंबर तक मौसम रहेगा। बीच में कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं, तेज हवाएं चल सकती हैं। मगर, बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। यानि दीपावली तक मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बीते दिनों दिन के तापमान में गिरावट के बाद अब बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि रात के तापमान में कमी आई है। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं,न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को 31.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान रविवार के 19.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 18.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जोकि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कल भी साफ रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगरा में बुधवार को भी मौसम साफ रहेगा। दिन में आसमान में साफ रहेगा। बूंदाबांदी या बारिश के आसार नहीं हैं। कुछ देर के लिए बादल छा सकते हैं। सुबह हल्की धुंध जरूर छा सकती है। 8 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बीच में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ेगा। अक्टूबर में सामान्य से 53% कम बारिश मानसून के बाद 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी के बाद बारिश के रिकॉर्ड के थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन सामान्य से अभी भी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 2 नवंबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 18.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 53 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User