वाराणसी में कोहरे का असर, विमान ने लगाये 20 चक्कर:तीन विमान नहीं कर सके लैंड, 14 विमान कई घंटे की देरी से हुए रवाना
वाराणसी में सोमवार की सुबह घना कोहरा आसमान में छाया रहा। ऐसे में तीन विमानों को आसमान में कई चक्कर काटने के बाद भी एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद उन्हें दूसरे शहरों में डायवर्ट करना पड़ा। इसमें एक इंटरनेशनल और दो डोमेस्टिक फ्लाइट थीं। काठमांडू से चलकर वाराणसी पहुंची बुद्धा एयर की फ्लाइट ने आसमान में 20 से अधिक चक्कर लगाए पर रनवे पर विजिबिलटी न होने पर उसे वापस काठमांडू लौटना पड़ा। वहीं बैंगलूरू-वाराणसी और नई दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट को भी डायवर्ट किया गया। इन्हे उतरने की अनुमति नहीं मिली। वहीं एक विमान को कैंसिल करना पड़ा। साथ ही 14 अन्य विमानों को 5 घंटे तक की देरी से उड़ान भरना पड़ा। मौसम की खराबी और बेहद कम दृश्यता (विजिबिलिटी) की वजह से रनवे पर विमानों को उतारना मुश्किल हो गया। इस अव्यवस्था के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली और मुंबई से आने-जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। उड़ानें हुईं डायवर्ट और निरस्त
खराब मौसम की वजह से इंडिगो एयरलाइंस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू और दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान को वाराणसी में न उतारकर लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह, काठमांडू से वाराणसी आ रही बुद्धा एयर की अंतरराष्ट्रीय उड़ान को खराब विजिबिलिटी के कारण बीच रास्ते से ही वापस काठमांडू लौटना पड़ा। इसके अलावा, स्पाइसजेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई उड़ान को मौसम के मिजाज को देखते हुए पूरी तरह निरस्त कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। 5 घंटे तक की देरी से चलीं 14 उड़ानें
सोमवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली करीब 14 उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी लेट रहीं। जिसमें पुणे की स्पाइसजेट की फ्लाइट 5 घंटे 10 मिनट की देरी से रवाना हुई। इंडिगो की लखनऊ-वाराणसी फ्लाइट 3 घंटा 1 मिनट लेट रवाना हुई। एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट 1 घंटा 44 मिनट की देरी से रवाना हुई। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंटरनेशनल फ्लाइट वाराणसी-शारजाह 51 मिनट लेट हुई। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, खजुराहो और हैदराबाद से आने-जाने वाली अन्य उड़ानें भी 15 से 54 मिनट की देरी से संचालित हुईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)