सपा मुखिया अखिलेश यादव का वाराणसी दौरा आज:PDA पर संवाद करेंगे पूर्व सीएम, मृतक कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे
शिक्षक और स्नातक सीट पर जीत के बाद सपा के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज वाराणसी आएंगे। एक दिवसीय दौरे पर सीएम अखिलेश कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके साथ ही पीडीए की बढ़ते कदमों पर नेताओं से रणनीति साझा करेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एयरपोर्ट से डाफी टोल प्लाजा के पास सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव नत्थू की आकस्मिक मृत्यु पर उनके घर श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। यहां वो उनकी पत्नी चंदा यादव से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। सपा सुप्रीमो लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी का हालचाल लेने उनके घर भी जाएंगे। इसके बाद सुंदरपुर में पूर्वआईआरएस राजेश सिंह के निवास पर भी जाएंगे। यहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से MLC चुनाव पर चर्चा करेंगे और प्रेस मीट के बाद वापस लखनऊ लौट जाएंगे। कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देने आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान ने बताया कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मंगलवार की दोपहर 12 बजे वाराणसी आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम अपने कार्यकर्ता के निधन पर उसे श्रद्धांजलि देने का है। पूर्व सीएम एयरपोर्ट से सीधे वो सीरगोवर्धनपुर गांव में स्वर्गीय राजेश यादव उर्फ नत्थू के घर पहुंचेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। उनकी पत्नी चंदा यादव और परिवार से बातचीत करेंगे। अजय फौजी के घर भी जाएंगे सुजीत यादव ने बताया कि अखिलेश यादव इसी क्षेत्र में युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय फ़ौजी के घर जाएंगे और उनके पिता सतीश फौजी का हालचाल जानेंगे। जो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। प्रेस मीट में करेंगे चुनाव को लेकर चर्चा इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरपुर स्थित लता कुंज में पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे और इसी जगह पत्रकारों से भी बातचीत करेंगे और वहीं से वापस एयरपोर्ट के लिए लौट जाएंगे। यहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)