रामपुर में आजम खां के दो मामलों में सुनवाई:एक में पीड़ित की गवाही तो दूसरे में सरकार की अपील पर होगी बहस

Nov 16, 2026 - 09:29
0
रामपुर में आजम खां के दो मामलों में सुनवाई:एक में पीड़ित की गवाही तो दूसरे में सरकार की अपील पर होगी बहस
रामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में सोमवार को एमपी-एमएलए अदालतों में सुनवाई होगी। दोनों मामलों की कार्यवाही दोपहर करीब 12 से 2 बजे के बीच होनी है। पहला मामला क्वालिटी बार की दुकान पर कब्जा करने का है, जिसमें वादी गगन अरोड़ा की गवाही होगी। वहीं, दूसरा मामला दिवंगत सपा नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़ा है। इसमें आजम खां को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई होगी। क्वालिटी बार की दुकान खाली कराने का आरोप बीपी कॉलोनी निवासी गगन लाल अरोड़ा ने सिविल लाइंस कोतवाली में आजम खां समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गगन विकास भवन के पास जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) की दुकान में क्वालिटी बार चलाते थे। उनका आरोप था कि 13 फरवरी 2013 को तत्कालीन मंत्री आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खां, जिला सहकारी बैंक के तत्कालीन चेयरमैन मास्टर जाफर और डीसीडीएफ के तत्कालीन सचिव कामिल खां पुलिस बल के साथ दुकान पर पहुंचे थे। सामान बाहर फेंककर 16,500 रुपए निकालने का आरोप गगन का आरोप है कि दुकान का सामान बाहर फेंक दिया गया और उसमें रखे 16,500 रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद जबरन दुकान खाली करा ली गई। बाद में यह दुकान आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा के नाम आवंटित कर दी गई। इस मामले में तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम भी आरोपी हैं। गवाही के लिए अदालत में पेश नहीं होने पर गगन अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी हो चुका है। अब उनकी गवाही होनी है। अमर सिंह के परिवार पर टिप्पणी मामले में सरकार की अपील दूसरा मामला दिवंगत सपा नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़ा है। इस मामले में निचली अदालत ने 28 नवंबर 2025 को आजम खां को दोषमुक्त कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में अपील दाखिल की है। 10 नवंबर को टल गई थी सुनवाई राज्य सरकार की अपील पर 10 नवंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन अभियोजन पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिए जाने के कारण कार्यवाही टल गई थी। अब सोमवार को इस अपील पर सुनवाई होगी। दोनों मामलों में अदालत की कार्यवाही पर नजर रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User