उरई में आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता:विद्यार्थियों व युवाओं को महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और विचारों से कराया परिचित उद्देश्य
जालौन के उरई में भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में रविवार को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर डॉ. आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के लिए कुल 1,375 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,045 ने परीक्षा में भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को बहुजन महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, विचारों और सामाजिक योगदान से परिचित कराना था। परीक्षा में बहुजन महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा के आयोजन में सेक्टर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार, महेंद्र सिंह दोहरे, पुनीत कुमार भारती, दिनेश कुमार निरंजन, राजेंद्र पाल, जीवनराम कुशवाहा, संत कुमार कठेरिया, शैलेंद्र नाथ और राम अवतार सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)