रायबरेली में खाद्य अधिकारी से जोड़कर रिश्वत का VIDEO:छापेमारी और मासिक लेनदेन की बातचीत का दावा, अधिकारी ने बताया साजिश

Nov 27, 2026 - 12:38
0
रायबरेली में खाद्य अधिकारी से जोड़कर रिश्वत का VIDEO:छापेमारी और मासिक लेनदेन की बातचीत का दावा, अधिकारी ने बताया साजिश
रायबरेली में जिला खाद्य विभाग के अधिकारी मानिक चंद्र सिंह से जुड़ा हुआ 36 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सड़क किनारे एक व्यक्ति नकदी गिनता और मोबाइल फोन पकड़े दिखाई दे रहा है। बातचीत के दौरान ड्यूटी, छापेमारी, बिजनेस और मानिक चंद्र का जिक्र सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। बातचीत में उन्हें जिले का बड़ा अधिकारी बताने के साथ छापेमारी और मासिक लेनदेन की बात होने का भी दावा है। अधिकारी ने अयोध्या का बताया वीडियो जिला खाद्य अधिकारी मानिक चंद्र ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि वीडियो अयोध्या का है, जहां वह पहले तैनात थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे प्रतिद्वंदिता रखने वाले रवि सिंह ने अपने लोगों के जरिए वीडियो बनवाकर उसे सोशल मीडिया पर डलवाया है। मानिक चंद्र ने कहा कि वीडियो के जरिए उन पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो बनवाने वाले व्यक्ति को वह नहीं जानते। संबंधित पक्ष ने विभाग से संबंध होने से किया इनकार संबंधित पक्ष ने भी कहा है कि वीडियो अयोध्या का है और इसे विभाग से गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है। आरोप है कि किसी व्यक्ति को आगे कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। पक्ष का कहना है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का विभाग से कोई संबंध नहीं है। स्थानीय स्तर पर पुराने मामलों और शिकायतों का भी हवाला दिया जा रहा है। इनमें पहले की शिकायतों, ज्ञापनों और कार्रवाई से जुड़े दावे शामिल हैं। फिलहाल वीडियो और उससे जुड़े दावों पर प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से जांच या कार्रवाई की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User