महराजगंज में बाइक चालकों को हेलमेट बांटे गए:सीओ सदर और एआरटीओ ने सक्सेना नगर चौराहे पर किया वितरण
महराजगंज में यातायात माह नवंबर-2026 के तहत सक्सेना नगर चौराहे पर हेलमेट बांटे गए। कार्यक्रम में बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को हेलमेट देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
हेम फाउंडेशन के चंद्र प्रकाश गुप्ता ने हेलमेट उपलब्ध कराए थे। सीओ सदर अंकुर गौतम और एआरटीओ मनोज सिंह ने इनका वितरण किया।
अधिकारियों ने बाइक चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, सलामुद्दीन खान, घनश्याम यादव, चौकी प्रभारी कृष्ण उपाध्याय, हेम फाउंडेशन के चंद्र प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र शुक्ला, वरुण शाह त्रिपाठी, अरुणेश शुक्ला और दुर्गेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)