मुआवजे पर विवाद के बाद खड़े ट्रक में लगी आग:मालिक ने रंजिश में जलाने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच

Nov 28, 2026 - 14:06
0
मुआवजे पर विवाद के बाद खड़े ट्रक में लगी आग:मालिक ने रंजिश में जलाने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद एक लाख रुपये के मुआवजे को लेकर हुआ विवाद अब ट्रक में आग लगने तक पहुंच गया। राधानगर कट के पास हादसे के बाद खड़े ट्रक में अगले दिन आग लग गई। आग से पूरा ट्रक जल गया। ट्रक मालिक ने दूसरे ट्रक के मालिक और चालक पर रंजिश के चलते ट्रक में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक मालिक पुनीत अग्रवाल निवासी सरला बाग, दयालबाग ने पुलिस को बताया कि उनका ट्रक किशन सोलंकी निवासी शोभा नगर, ट्रांस यमुना चलाते हैं। 13 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे फाउंड्रीनगर चौकी क्षेत्र में राधानगर कट के पास ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद दोनों पक्ष चौकी पहुंचे। यहां दूसरे ट्रक के मालिक और चालक ने अपने वाहन के नुकसान की भरपाई के लिए एक लाख रुपये की मांग की। इस रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। इसके बाद हादसे में शामिल ट्रक मौके पर खड़ा था। अगले दिन उसमें आग लग गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक जल गया। पुनीत अग्रवाल ने दूसरे ट्रक के मालिक और चालक पर पुरानी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर थाना एत्माद्दौला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User