रिटायर दरोगा को 6 दिन डिजिटल अरेस्ट किए रखा:प्रयागराज में हर 3 घंटे में हाजिरी ली, 77.80 लाख ट्रांसफर कराए

Nov 10, 2026 - 18:40
0
रिटायर दरोगा को 6 दिन डिजिटल अरेस्ट किए रखा:प्रयागराज में हर 3 घंटे में हाजिरी ली, 77.80 लाख ट्रांसफर कराए
प्रयागराज में साइबर ठगों ने एक रिटायर दरोगा को ही अपना शिकार बना लिया। जिस विभाग में रहकर उन्होंने अपराधियों से मुकाबला किया, उसी पुलिस और ATS के अधिकारियों का नाम लेकर जालसाजों ने उन्हें ऐसा डराया कि वह अपनी जमा-पूंजी गंवा बैठे। ठगों ने उन्हें गिरफ्तारी वारंट और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजीं। परिवार को भी मुकदमे में फंसाने और सामाजिक प्रतिष्ठा बर्बाद करने की धमकी दी। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर कई दिनों तक उन्हें मानसिक रूप से बंधक बनाए रखा। इस दौरान उनसे कुल 77 लाख 80 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से फोन आने की कही बात कौंधियारा के ओसा गांव निवासी गजेंद्र नाथ मिश्र पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात थे। करीब तीन साल पहले वह सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने पुलिस को बताया, 30 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सीनियर इंस्पेक्टर आकाश शर्मा बताया और कहा कि वह पुलिस मुख्यालय लखनऊ से बोल रहा है। उसने गजेंद्र नाथ को बताया कि उनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करके एक मोबाइल नंबर जारी कराया गया है। यह नंबर 23 अक्टूबर को इश्यू हुआ था और गंभीर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया है। यह सुनते ही वह घबरा गए। उन्हें लगा कि कहीं उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल किसी अपराध में तो नहीं हुआ है। ATS और IG बनकर दूसरे जाल में फंसाया इसके बाद जालसाजों ने उनकी बात अपने सीनियर इंस्पेक्टर नीरज पांडेय से कराई। खुद को ATS का अधिकारी बताने वाले इस व्यक्ति ने उन्हें एक नॉन इन्वॉल्वमेंट सर्टिफिकेट (NIC) हासिल करने के लिए कहा। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिये कथित IG विक्रम सिंह से बात कराई गई। यहीं से ठगों ने डर का ऐसा खेल शुरू किया कि रिटायर दरोगा उनके इशारों पर चलने लगे। आरोपियों ने उनके व्हाट्सएप पर समझौते से संबंधित कागजात, गिरफ्तारी वारंट और सरकारी दस्तावेजों जैसे दिखने वाले कई कागजात भेजे। इतना ही नहीं, असलहों, कारतूसों और कथित आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें भी भेजीं। इन तस्वीरों और दस्तावेजों के जरिये उन्हें यह यकीन दिलाने की कोशिश की गई कि वह किसी बड़े आपराधिक मामले में फंस चुके हैं और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में हैं। बोले- किसी को बताया तो पूरा परिवार फंसेगा जालसाजों ने गजेंद्र नाथ को किसी से भी इस मामले में चर्चा करने से मना कर दिया। धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी को कुछ बताया तो पूरा परिवार कानूनी पचड़े में फंस जाएगा। उन्हें लगातार व्हाट्सएप कॉल पर बने रहने का निर्देश दिया गया। आरोपियों ने यहां तक कहा कि मोबाइल जेब से बाहर नहीं निकालना है और बैंक जाकर पहले अपने खाते में पूरा पैसा जमा कराना है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया बताई जाएगी। जालसाज हर तीन घंटे में उनकी हाजिरी लेते थे। यानी उन्हें लगातार यह एहसास कराया जाता रहा कि वह पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में हैं। दो बैंक खातों में ट्रांसफर कराए रुपये तहरीर के मुताबिक, आरोपियों के दबाव में आकर रिटायर दरोगा ने अपने एसबीआई करछना स्थित खाते से 75 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह रकम तेलंगाना के वारंगल स्थित एक्सिस बैंक के एक खाते में भेजी गई। इसके बाद चार नवंबर को उनसे गोरखपुर के झुमिला बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक के एक अन्य खाते में दो लाख 80 हजार रुपये और ट्रांसफर कराए गए। इस तरह जालसाजों ने उनसे कुल 77 लाख 80 हजार रुपये की रकम हड़प ली। पीड़ित के मुताबिक, पुलिस और ATS अधिकारी बनकर फोन करने वाले आरोपियों ने फर्जी गिरफ्तारी वारंट और अन्य दस्तावेज भेजकर उन्हें लगातार डराया। इसी मानसिक दबाव में उन्होंने इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी। मोबाइल नंबर, खातों का डिटेल खंगाल रही पुलिस पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में जिन मोबाइल नंबरों से कॉल और व्हाट्सएप कॉल की गई, साथ ही जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई, उनका ब्योरा भी तहरीर में दिया गया है। इस मामले में

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User