नोएडा के पार्क में पेड़ से लटका मिला शव:गले पर रस्सी के निशान, यही रहकर करता था मजदूरी, पुलिस कर रही जांच
नोएडा के सेक्टर-69 स्थति एक पार्क में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सुबह सैर सपाटा करने आए लोगों ने इसकी जानकारी डायल-112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास जानकारी करने पर मृतक की पहचान प्रभाकर पुत्र राम किशन लाल उम्र करीब 23 साल के हुई। इसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। गले में रस्सी के निशान है जिससे प्रतीत होता है। फांसी लगाने के बाद दम घुटने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रभाकर गढ़ी गोलचक्कर के पास रहता था। मूल रूप से फरुख्खाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि प्रभाकर मजदूरी करता था। उसके पिता भी मजदूरी करते है। किसी बात को लेकर को लेकर वो काफी दिनों से परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने प्रभाकर का फोन जब्त किया है। उससे जानकारी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)