बदायूं में विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण:श्रीकृष्ण जन्मभूमि और प्रेम मंदिर भ्रमण, सांस्कृतिक धरोहरों से होगा परिचय
बदायूं में उस्मानपुर स्थित शिवलता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का एक दल एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए मथुरा-वृंदावन रवाना हुआ। विद्यालय प्रबंधक संजीव सक्सेना, मिलन सक्सेना और प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी श्रीकृष्ण जन्मभूमि, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर और बांके बिहारी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान देने के साथ भारतीय संस्कृति और इतिहास से परिचित कराना है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों में सामाजिक समझ और व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है। यात्रा में विद्यार्थियों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए विद्यालय के शिक्षक दिनेश यादव, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, धीरजपाल, अमन सक्सेना, रिहाना, रीना यादव और आसिया भी साथ रवाना हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)