हमीरपुर में नदी में डूबने से युवक की मौत:दोस्त सीएचसी ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Nov 09, 2026 - 15:19
0
हमीरपुर में नदी में डूबने से युवक की मौत:दोस्त सीएचसी ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के मलौहा गांव निवासी 20 वर्षीय सलमान की सोमवार को झारखंड धाम मंदिर में नदी में डूबने से मौत हो गई। दोस्त उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सलमान सोमवार सुबह गांव के मौनिया दोस्तों सौरभ, लखन, खलक, पवन, मनीष, उद्देश्य और देवेंद्र समेत अन्य साथियों के साथ झारखंड धाम मंदिर पहुंचा था। दर्शन के बाद वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने लगा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे नदी से बाहर निकाला और जीवित समझकर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की। सलमान चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था। उसकी मौत की खबर मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User