पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट:कौशांबी में पांच लोग घायल, पुलिस से शिकायत की

Nov 14, 2026 - 22:51
0
पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट:कौशांबी में पांच लोग घायल, पुलिस से शिकायत की
कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। कॉलेज से लौट रहे युवक को रोककर पीटा पिंडरा सहावनपुर गांव की कौशिल्या देवी पत्नी फूलचंद्र मौर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उनका 28 वर्षीय बेटा पंकज मौर्य करारी के रिजवी कॉलेज से घर लौट रहा था। आरोप है कि मोज्जपुर गेट के पास गांव के रोहित उर्फ सुखलाल, अजय, राजाबाबू और हिमांशु ने पुरानी रंजिश में पंकज को रोक लिया। इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव के बाद आरोपी वहां से चले गए। लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचने का आरोप कौशिल्या देवी के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर उनके पति फूलचंद्र मौर्य और बेटे पंकज को पीटा। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा दोनों पक्षों ने पुलिस को नामजद शिकायत दी है। थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User