कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:वकील से चेन लूटने वाले 3 लड़के अरेस्ट, फावड़े से सिर कूचकर भाई को मार डाला

Nov 15, 2026 - 06:13
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:वकील से चेन लूटने वाले 3 लड़के अरेस्ट, फावड़े से सिर कूचकर भाई को मार डाला
नमस्कार, कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें…बाबूपुरवा में वकील से चेन लूटने वाले तीन नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.50 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन बरामद हुई है। बिधनू में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम बेटों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- डॉग शो में पहुंचा दुनिया का सबसे छोटा डॉगी क्यूवावा, बब्बर शेर जैसा दिखने वाला तिब्बती मास्टिफ कानपुर के डॉग शो में दुनिया का सबसे छोटा डॉग क्यूवावा पहुंचा। इसे देहरादून से मित्रानंद पंत लेकर आएं हैं। ये डॉग ब्रीड मैक्सिको में पाई जाती है। ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो का उद्घाटन शनिवार को दोपहर 1 बजे मेयर प्रमिला पांडे ने किया। पढ़ें पूरी खबर… 2- फावड़े से सिर कूचकर युवक की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के कटरा भैसोर गांव में 32 वर्षीय सोनू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घर के बाहर बरामदे में उसका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस जांच में हत्या का आरोप उसके सगे बड़े भाई दिनेश उर्फ मिंचू पर लगा। देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…. 3- बस ने बाइक सवार पिता और दो बेटों को रौंदा, दोनों मासूमों की मौत कानपुर में शनिवार को तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम बेटों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। पढ़ें पूरी खबर… 4- वकील से चेन लूटने वाले 3 लड़के अरेस्ट, नशे का शौक पूरा करने के लिए लूट की कानपुर के बाबूपुरवा में वकील से चेन लूटने वाले तीन नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.50 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन बरामद हुई है। पढ़ें पूरी खबर…. 5- डाकघर घोटाले में 2 मुकदमा दर्ज, अफसर-एजेंट ने मिलकर किया करोड़ों का गबन कानपुर के घाटमपुर स्थित उपडाकघर में खाताधारकों के करोड़ों रुपए के गबन मामले में घाटमपुर पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए शनिवार को दो एफआईआर दर्ज कराई है। पहली एफआईआर 24 खाता धारकों की सामूहिक तहरीर पर एजेंट शैलेन्द्र पांडेय, उसकी बेटी अनुष्का पांडेय, पत्नी अन्नपूर्णा, बेटे विवेक और बहू अनंतिका समेत डाकघर अज्ञात कर्मचारी-अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर... 6- ओवैसी और रावण के गठबंधन से सियासी तकरार, BJP सांसद बोले- अखिलेश का PDA बिखरेगा उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे की एंट्री से सियासी दलों ने एक दूसरे पर पलटवार शुरू कर दिया है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद और AIMIM राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हाथ मिलाकर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाया है। पढ़ें पूरी खबर… 7- घाटों पर आस्था के रंग से सज रहीं बेदियां, श्रद्धालु बोले- मैया की कृपा से संतान, मकान सब मिला कानपुर में छठ महापर्व को लेकर शनिवार दोपहर से घाटों पर तैयारियां शुरू हो गईं। रविवार शाम डूबते सूर्य और सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु पूजा स्थलों को सजाने में जुटे रहे। पढ़ें पूरी खबर…. 8- मोबाइल दुकानदार को कार से कुचलने की कोशिश, रॉड और फरसे से हमला कानपुर में ककवन क्षेत्र में शनिवार सुबह पांडु नदी पुल के पास हमले की वारदात हुई। मोबाइल दुकानदार अंकित तिवारी बाइक से दुकान जा रहे थे। तभी पीछे से आई वैगनआर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर… 9- CSJMU की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, 7 जिलों में 399 परीक्षा केंद्रों पर हो रहे एग्जाम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) से संबद्ध कॉलेजों में शनिवार से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन सघन चेकिंग के बाद छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। मोबाइल और बैग बाहर जमा कराए गए। पढ़ें पूरी खबर… 10- प्रेमिका की धमकी के बाद युवक ने फंदा लगाया, फर्जी केस में फंसाने की धमकी देती थी कानपुर के पनकी में प्रेमिका की प्रताड़ना और धमकियों से आहत होकर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर रात परिजन रिश्तेदार के यहां जन्मदिन की पार्टी से घर लौटे तो युवक का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। पढ़ें पूरी खबर….

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User