रविंद्र सिंह भाटी ने सनातन को बांटने की साजिश बताई:कहा- राघव-माधव के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश हो रही
राजस्थान के विधायक रविंद्र सिंह भाटी प्रतापगढ़ में राजा भैया की श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राघव-माधव के नाम पर सनातन धर्म को बांटने की कोशिश हो रही है। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बेंती राजभवन में श्रीराम कथा का आयोजन किया है। भाटी ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनी और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान राजा भैया ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में भाटी ने कहा कि राजा भैया का श्रीराम कथा आयोजन लोगों के लिए सीखने और समझने का अवसर है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को संस्कृति, परंपरा और सनातन धर्म से जोड़ते हैं। भाटी ने कहा कि वे पाकिस्तान सीमा के करीब के इलाके से आते हैं। वहां रहने वाले पाकिस्तानी शरणार्थियों के लिए भी ऐसे आयोजन उपयोगी हैं। इससे लोगों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को समझने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की व्यापक परंपरा और संस्कृति है। इसे बांटने के बजाय सभी को जोड़ने की जरूरत है। भाटी ने राजा भैया के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था दिखाता है। बाबा बागेश्वर की कथा में जुट रही भीड़ धार्मिक उत्साह का प्रमाण है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)