चोरी की 8 बाइक बेचने वाले दो आरोपियों को सजा:इटावा कोर्ट ने 2-2 साल जेल और 3-3 हजार रुपए जुर्माना लगाया
इटावा में चोरी की 8 मोटरसाइकिल बेचते पकड़े गए दो आरोपियों को कोर्ट ने 2-2 साल की जेल की सजा सुनाई है। बुधवार शाम 4 बजे एडीजे-1 कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 3 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला इटावा पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के बाद आया है। 2018 में दर्ज हुआ था मुकदमा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2018 को चोरी की 8 मोटरसाइकिल बेचते हुए दो लोगों को पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस ने सोनू यादव निवासी मुकुंदपुरा, थाना चौबिया और प्रेम किशोर उर्फ पीके निवासी हिम्मतपुर, थाना सैफई के खिलाफ धारा 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने जुटाए थे सबूत मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने की थी। जांच के दौरान सबूत जुटाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। इसके बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस लगातार इस मुकदमे की निगरानी कर रही थी। प्रभावी पैरवी से मिली सजा पुलिस के पैरोकार कांस्टेबल बंटी बंसल, मॉनिटरिंग सेल और एडीजीसी निखिल अग्रवाल ने कोर्ट में तय तारीखों पर गवाहों और सबूतों को पेश किया। पुलिस और अभियोजन पक्ष की लगातार पैरवी के बाद बुधवार 18 नवंबर 2026 को एडीजे-1 कोर्ट ने दोनों आरोपियों को धारा 411 आईपीसी के तहत दोषी मानते हुए 2-2 साल के कारावास और 3-3 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)