कानपुर-दिल्ली के लिए आज से रोज चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन:इन शहरों को भी मिलेगा फायदा, जानें किराया और शेड्यूल
कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन गुरुवार यानी 19 नवंबर से शुरू हो रहा है। ट्रेन संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल से रोजाना रात 8:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 14154 आनंद विहार से रात 11:25 बजे चलकर सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 LHB कोच लगाए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन का उद्घाटन 16 नवंबर को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये किया था। अब इसे नियमित कर दिया गया है। ट्रेन में कुल 22 LHB कोच लगाए गए हैं। इनमें 7 स्लीपर, 4 AC थर्ड, 2 AC थर्ड इकोनॉमी, 2 AC सेकंड और 5 जनरल कोच शामिल हैं। इसके अलावा एक एसएलआर और एक एसएलआरडी कोच भी रहेगा। कानपुर-दिल्ली के लिए ट्रेन का एक और मिला विकल्प इन स्टेशनों पर रुकने से आसपास के इलाकों के यात्रियों को भी कानपुर और दिल्ली के बीच आने-जाने के लिए ट्रेन का एक और विकल्प मिलेगा। दोनों दिशाओं में यह सेवा 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल तक की यात्रा में 8 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा जबकि वापसी में भी 8 घंटे का समय लगेगा। कानपुर-दिल्ली रूट पर तीसरी ट्रेन उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि यह कानपुर से दिल्ली के लिए शुरू होने वाली तीसरी ट्रेन होगी। अभी इस रूट पर श्रमशक्ति एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस संचालित हो रही हैं। श्रमशक्ति एक्सप्रेस की शुरुआत साल 2002 में तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार और कानपुर के सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल ने की थी। इसके बाद फरवरी 2010 में कानपुर और नई दिल्ली के बीच शताब्दी एक्सप्रेस शुरू हुई थी। नई ट्रेन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एक और नियमित विकल्प मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)