विश्वविद्यालय के पीजी पाठ्यक्रम 46 से घटकर 40 क्रेडिट होंगे:मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 से लागू होगा संशोधित पाठ्यक्रम
मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया गया है। सत्र 2026-27 से मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और वाणिज्य संकाय के तहत संचालित 46 क्रेडिट के पाठ्यक्रम अब 40 क्रेडिट के होंगे। संबंधित अध्ययन समितियों ने शासन के निर्देश पर पाठ्यक्रमों को संशोधित कर तैयार किया है। मंगलवार को कुलपति प्रो. शोभा गौड़ की अध्यक्षता में हुई विद्या परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव सहित विभिन्न शैक्षणिक प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद प्रवेश समिति, विधि एवं वाणिज्य पाठ्यक्रमों की अध्ययन समितियों की बैठकों में लिए गए निर्णयों पर विचार किया गया। परीक्षा समिति की विभिन्न बैठकों के कार्यवृत्त और निर्णयों को भी अनुमोदित किया गया।
बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सबसे पहले विद्या परिषद की पिछली बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। इसके बाद प्रवेश समिति, विधि एवं वाणिज्य पाठ्यक्रमों की अध्ययन समितियों की बैठकों में लिए गए निर्णयों पर विचार किया गया। परीक्षा समिति की विभिन्न बैठकों के कार्यवृत्त और निर्णयों को भी अनुमोदित किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में एफवाईयूपी पाठ्यक्रम के अनुरूप पठन-पाठन सुनिश्चित कराने के लिए जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी सदस्यों को दी गई। स्नातक तृतीय सेमेस्टर की सत्र 2026-27 की परीक्षा में पाठ्यसहगामी विषय में भी बदलाव किया गया है। अब 'फिजिकल एजुकेशन एंड योगा' के स्थान पर 'कम्युनिकेशन स्किल एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट' विषय पढ़ाया जाएगा। बैठक में प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। कुलपति की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा का भी प्रावधान रखा गया। इस दौरान प्रो. भवभूति मिश्रा, प्रो. गौरी शंकर द्विवेदी, प्रो. देवेन्द्र पाण्डेय, प्रो. इन्दू भूषण द्विवेदी और प्रो. कल्याण सिंह उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रो. ओमशंकर गुप्ता एवं प्रो. सूबेदार यादव शामिल हुए। इसके अलावा 12 सदस्य ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। बैठक का संचालन कुलसचिव राम नरायन ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)