कानपुर में 17 जिलों से जुटेंगे 25 हजार BJP कार्यकर्ता:दिल्ली में विपक्ष की रैली के जवाब में निकलेगा मार्च, डिप्टी CM बृजेश पाठक पहुंचेंगे
कानपुर में 4 नवंबर को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में करीब 30 हजार लोग शामिल होंगे। बीजेपी की पदयात्रा में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं के शामिल होने की संभावना है। इस मार्च में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं क्षेत्र के सह-प्रभारी जगदीश पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी, कानपुर सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष कानपुर उत्तर अनिल दीक्षित ने बताया कि पदयात्रा सुबह 12 बजे बृजेंद्र स्वरूप पार्क से शुरू होकर मोतीझील स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तक जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए आसपास के 17 जिलों से बसों के जरिए कार्यकर्ता कानपुर पहुंचेंगे। पार्टी नेताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अनिल दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में विपक्ष की रैली के जरिए लोगों को भ्रमित करने और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा इस पदयात्रा के माध्यम से इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरेंगे। Gen-Z और युवाओं को भी जोड़ने की तैयारी अनिल दीक्षित ने कहा कि इस पदयात्रा में युवाओं और Gen-Z की भी भागीदारी रहेगी। नेताओं का कहना है कि कुछ राजनीतिक दल युवाओं के नाम पर छोटे-छोटे समूहों के जरिए भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटकर इसका जवाब देंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)