सांप ने डसा युवक, डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल:ट्रामा सेंटर में खलबली मची, गार्ड ने परिजनों को रोका

Oct 24, 2026 - 21:50
0
सांप ने डसा युवक, डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल:ट्रामा सेंटर में खलबली मची, गार्ड ने परिजनों को रोका
फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव में शनिवार रात सांप के बच्चे के डसने से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। उनके साथ सांप का बच्चा भी प्लास्टिक के डिब्बे में बंद था। अस्पताल में डिब्बे के अंदर सांप देखकर कुछ देर के लिए खलबली मच गई। बाद में सुरक्षा गार्ड ने परिजनों को सांप के बच्चे समेत बाहर भेज दिया। डॉक्टरों ने युवक को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। दीवार पर हाथ रखते ही सांप ने डसा सोफीपुर चंद्रवार निवासी अनिल कुमार (27) शनिवार रात करीब 8 बजे छत पर बने बाथरूम में जाने के लिए सीढ़ियों से ऊपर पहुंचा था। इसी दौरान उसने दीवार पर हाथ रखा, तभी सांप के बच्चे ने उसकी हथेली में डस लिया। युवक की चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पकड़कर डिब्बे में बंद किया घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सांप के बच्चे को पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद परिजन अनिल को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। वे सांप के बच्चे को भी अपने साथ ले गए थे। अस्पताल में मची खलबली ट्रामा सेंटर के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड की नजर डिब्बे पर पड़ी तो उसने परिजनों को सांप के बच्चे समेत बाहर भेज दिया। इस दौरान अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, चिकित्सकों ने अनिल को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User