सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लगाया गेट, बुलडोजर से ढहाया:अलीगढ़ में नगर निगम टीम ने की कार्रवाई, नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया था अतिक्रमण
सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लगाए गए गेट को नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के धौर्रा माफी में हुई इस कार्रवाई से रास्ते पर आवागमन में आ रही बाधा दूर हो गई। नगर निगम की टीम ने जेसीबी से अवैध गेट को ढहाकर सार्वजनिक रास्ता आम लोगों के लिए खुलवा दिया। कार्रवाई नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर की गई। शिकायत पर कराई गई थी जांच धौर्रा माफी में सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाए जाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में गेट सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से लगाया जाना पाया गया। इसके बाद नगर निगम की ओर से संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, नोटिस के बावजूद गेट नहीं हटाया गया। जेसीबी लेकर पहुंची टीम, गेट किया ध्वस्त अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नगर निगम ने कार्रवाई का फैसला लिया। सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में संपत्ति विभाग और प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध गेट को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। दोबारा कब्जा किया तो दर्ज होगी FIR नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक रास्तों और सरकारी जमीनों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों को पहले नियमानुसार नोटिस दिया जाएगा। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर नगर निगम की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। दोबारा अतिक्रमण करने पर नगर निगम अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को सार्वजनिक रास्ते पर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)