चकेरी में युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:कमरे में मिला शव; परिजन बोले- रात में घर लौटकर दूसरे कमरे में गया था, वजह नहीं पता

Nov 16, 2026 - 19:21
0
चकेरी में युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:कमरे में मिला शव; परिजन बोले- रात में घर लौटकर दूसरे कमरे में गया था, वजह नहीं पता
कानपुर के चकेरी में एक युवक ने देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन सोकर उठे और युवक के कमरे में पहुंचे तो उसका शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। बेटे का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। -फानन में परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही चकेरी थाने का फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। चकेरी थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा गांव निवासी आकाश निषाद (27) प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में उसकी मां कमला देवी और तीन बहनें हैं। पिता की कुछ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक, रविवार देर रात आकाश घर लौटा था। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चला गया। परिजनों को लगा कि वह सोने के लिए कमरे में गया है। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। सोमवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो आकाश को देखने उसके कमरे में पहुंचे। कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। आकाश का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। यह देखते ही परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने कमरे की जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है, ताकि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा सके। अचानक उठाए कदम से परिवार सदमे में आकाश की मौत से मां और तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आकाश ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया। परिवार के मुताबिक, उन्हें ऐसी किसी परेशानी की जानकारी नहीं थी, जिसकी वजह से वह आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता था। पुलिस अब परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया गया है और न ही कोई तहरीर दी गई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User