सेमेस्टर एग्जाम में वीएसएसडी व डीएवी में नकलची पकड़े गए:CSJMU की ओर से सात जिलों के 399 केंद्रों पर हो रहा आयोजन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में सोमवार को तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इनमें दो छात्र और एक छात्रा शामिल हैं। वीएसएसडी कॉलेज में एक छात्र, जबकि डीएवी कॉलेज में एक छात्र और एक छात्रा अनुचित साधनों का प्रयोग करते मिले। तीनों के खिलाफ विश्वविद्यालय की अनुचित साधन प्रयोग समिति नियमानुसार कार्रवाई करेगी। तीसरी पाली में पकड़े गए नकलची विश्वविद्यालय में सोमवार को तीन पालियों में परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार के अनुसार, कुल 51,694 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 49,333 ने परीक्षा दी, जबकि 2,361 अनुपस्थित रहे। नकल के तीनों मामले तीसरी पाली में सामने आए। पहली और दूसरी पाली में नकल का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। कंट्रोल रुम से हो रही निगरानी विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षाओं में कैंपस में कंट्रोल रुम बनाया गया है, जहां से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा विवि स्तर से उड़न दस्तों का गठन किया गया है जो कि परीक्षा के दौरान कालेजों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। इस परीक्षा में सात जिलों में 399 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षाएं 20 दिसंबर तक चलेंगी। इसमें करीब पांच लाख छात्र छात्राएं शामिल हो रहे हैं। 25 नवंबर से विवि कैंपस की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)