शारिक अब्बासी राष्ट्रवादी फ्रंट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल:कहा- अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, कुर्सी पर बैठेगा, चुनावी समर्थन तक सीमित न रखें

Oct 28, 2026 - 17:11
0
शारिक अब्बासी राष्ट्रवादी फ्रंट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल:कहा- अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, कुर्सी पर बैठेगा, चुनावी समर्थन तक सीमित न रखें
बरेली में शारिक अब्बासी ने कहा कि अब्दुल समाज को सिर्फ चुनाव के समय इस्तेमाल होने वाला वर्ग नहीं रहना चाहिए। उसे फैसले लेने वाली जगहों पर भी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। राष्ट्रवादी फ्रंट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा, “अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, कुर्सी पर बैठेगा।” उन्होंने युवाओं से राजनीति के प्रति जागरूक होने की अपील की। बुधवार को चक महमूद स्थित शारिक अब्बासी के निजी कार्यालय में उनके मनोनयन पर स्वागत समारोह और प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शारिक अब्बासी ने समाजवादी सरकार पर आरोप लगाया कि अब्दुल समाज का राजनीतिक इस्तेमाल हुआ, लेकिन उसे अपेक्षित सम्मान और भागीदारी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि समाज को चुनावी समर्थन देने या भीड़ जुटाने तक सीमित नहीं रखना चाहिए। संगठन और राजनीतिक नेतृत्व में भी उसे प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग होना होगा और नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए आगे आना होगा। उनके मुताबिक, राजनीतिक भागीदारी का मकसद सिर्फ पद हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के मुद्दे उठाना भी होना चाहिए। कार्यक्रम में शफाअत उल्ला, उस्मान खान, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद हसीब अंसारी, नाजिम अली, अरमान अब्बासी, रिजवान, मोहम्मद इरशाद, रिसाल, साजिद बेग, नूरुद्दीन और जुबेर खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने के बाद शारिक अब्बासी ने समाज के सम्मान, समानता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दे उठाने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User