मनियापार मोहरा में पशु आरोग्य मेला:निशुल्क उपचार व दवा वितरण, कृत्रिम गर्भाधान टीकाकरण संबंधी मिली जानकारी
देवरिया में बरहज विकास खंड के मनियापार मोहरा गांव में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य अखंड प्रताप सिंह और ग्राम प्रधान ने गौ-पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने पशुपालकों को टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशुधन बीमा और सहभागिता योजना की जानकारी दी। मेले में 186 पशुओं का निःशुल्क उपचार कर दवाएं वितरित की गईं। पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, बांझपन उपचार और कृत्रिम गर्भाधान की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही कृमिनाशक दवाएं और पोषक तत्व वितरित किए गए। इस दौरान प्रबोध कुमार सिंह, बृजेश कुशवाहा, राम कुमार पांडेय, संजीव यादव, राजेश यादव सहित अन्य पैरावेट मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)