सहारनपुर के चार कबड्डी खिलाड़ियों ने कांस्य जीता:दिल्ली में हुई डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम को तीसरा स्थान

Oct 28, 2026 - 17:11
0
सहारनपुर के चार कबड्डी खिलाड़ियों ने कांस्य जीता:दिल्ली में हुई डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम को तीसरा स्थान
सहारनपुर के चार कबड्डी खिलाड़ियों ने दिल्ली में हुई डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले उदित, अभिनव, अतुल और रणविजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता से लौटने पर गुरुवार दोपहर 3 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। खेल प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कबड्डी प्रशिक्षक रवि कोरी ने बताया कि प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के कर्नल सिंह स्टेडियम में हुई। सहारनपुर के सेवाराम डीएवी स्कूल के उदित, अभिनव, अतुल और रणविजय उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल थे। चारों खिलाड़ी रवि कोरी के नेतृत्व में नियमित प्रशिक्षण लेते हैं। टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। रवि कोरी ने बताया कि उदित और अतुल का डीएवी स्कूल की टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब डीएवी स्कूल की ओर से एसजीएफआई गेम्स में खेलेंगे। स्वागत कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी आगे भी मेहनत और लगन से खेलें और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, कबड्डी प्रशिक्षक रवि कोरी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, मुस्तकीम अंसारी, आदेश कुमार, पुनीत कुमार, बृजेश, जयेंद्र सहित अन्य खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, कबड्डी प्रशिक्षक रवि कोरी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, मुस्तकीम अंसारी, आदेश कुमार, पुनीत कुमार, बृजेश, जयेंद्र सहित अन्य खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User